फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे के सामने टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस की गुटबाजी फिर हुई जगजाहिर

Wed, 27 Sep 2017 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के एक दिन के ऊना प्रवास के दौरान सदर कांग्रेस में आपसी गुटबाजी एक बार फिर जगजाहिर हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के कार्यक्रम में ऊना सदर विस क्षेत्र से पहुंचे टिकटार्थी और उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप न किया होता माहौल और तनावपूर्ण हो सकता था। 

दरअसल मंगलवार को कांगेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का ऊना की एमसी पार्किंग में कार्यक्रम तय था। जिसमें कांग्रेस की टिकट के दावेदारों ने समर्थकों समेत अपना शक्ति प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


सुशील कुमार शिंदे के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। युवा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए इतने उग्र हो गए कि मंच पर बोल रहे नेताओं को भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। 

सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन कार्यक्रम में अनुशासनहीनता बढ़ती ही गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने एक अध्यापक की तरह कार्यकार्ताओं को समझाया, जिसके बाद कुछ हद तक माहौल शांत हुआ।

सुक्‍खू बोलेः नारेबाजी से नहीं मिलती टिकट, योग्यता होनी चाहिए

कार्यकर्ताओं ने बीच-बीच में नारेबाजी का दौर जारी रखा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए मंच पर आए। 

उन्होंने कहा कि नारेबाजी से किसी को टिकट नहीं मिलती। इसके लिए व्यक्ति में योग्यता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि इस तरह की हरकत करने वाले दावेदार बाज आएं। उनकी टिकट तो दूर कार्रवाई भी संभव है।

एकजुट होकर नहीं कर पाए शिंदे का स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के ऊना में पहले दौरे के दौरान ही कांग्रेस की एकजुटता तार-तार हो गई। ऊना सदर विस क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के चाहवानों ने अजोली मोड़ से लेकर ऊना तक के 15 किलोमीटर के सफर में हर तीन किलोमीटर के बाद शिंदे के काफिले को स्वागत के लिए रोक दिया।

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के स्वागत के लिए युकां नेता ईशान ओहरी अपने समर्थकों सहित हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर से तीन किलोमीटर पहले ही पंजाब राज्य के अजोली मोड़ पर मोर्चा जीतने के लिए खड़े हो गए। 
विज्ञापन

सतपाल रायजादा ने मैहतपुर में किया स्वागत

अजोली से तीन किलोमीटर बाद हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर में सदर से पिछली दफा कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतपाल रायजादा ने अपने समर्थकों के साथ शिंदे का स्वागत किया।

मैहतपुर से चलने के बाद फिर तीन किलोमीटर के बाद बहडाला में कांगड़ा बैंक की शाखा के आगे बैंक के निदेशक एवं कांग्रेसी नेता राजीव गौतम ने अपने समर्थकों के साथ शिंदे का स्वागत किया।

बहडाला से तीन किलोमीटर की दूरी पर रक्कड़ कॉलोनी में सदस्य प्रदेश परिवहन प्राधिकरण व कांग्रेस नेता दीपक लठ ने समर्थकों सहित प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।

रक्कड़ कॉलोनी से तीन किलोमीटर की दूरी पर पीरनिगाह मोड़ पर सब्जी मंडी समिति ऊना अध्यक्ष एवं पार्षद शिवकुमार सैनी ने शिंदे का स्वागत किया।

उस के बाद रैली स्थल के पास ही एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य करुण शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें