सरकार के सौ दिन की उपलब्धियों के साथ नई योजनाओं को लेकर विभागों में कसरत तेज हो गई है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने सभी विभागों के सचिवों से अब तक हुई प्रगति को लेकर बैठक बुलाई।
हर विभागीय सचिव के साथ मुख्य सचिव ने अलग अलग बैठक की। कुछ विभागों के कार्य पर मुख्य सचिव ने अंसतोष भी जताया है। उन्होंने सचिवों को इस माह के अंत तक हर विभाग एजेंडे में शामिल कार्ययोजनाओं की प्लानिंग पूरी करने को कहा है।
विभागों को पहले सौ दिनों में किए कार्यों के बारे में भी अवगत करवाना है। 7 अप्रैल को सरकार के सौ दिन पूरे हो जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विभागीय अधिकारियों के साथ तैयार कार्ययोजना पर चर्चा कर सकते हैं।