फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 77 सड़कों और 23 पुलों को मंजूरी

Thu, 24 Jul 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित 77 सड़कों और 23 पुलों के निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए 246 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली इन सड़कों और पुलों का काम जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन


इनके बनने से प्रदेश के लाखों लोग लाभाविन्त होंगे और उनका आना जाना आसान होगा। ये सड़कें 250 आबादी वाले क्षेत्रों में बनेंगी। मंगलवार शाम को ही मंत्रालय से प्रदेश सरकार को इस बारे में स्वीकृति पत्र मिला है। सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले की 25 सड़कों को मंजूरी मिली है। ऊना के लिए 10 पुल स्वीकृत हुए हैं।

मिल चुकी है फारेस्ट क्लीयरेंस
लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण में कोई दिक्कत नहीं है। विभाग ने पहले ही इन सड़कों की फारेस्ट क्लीयरेंस और जमीन के लिए संबंधित लोगों से एनओसी ले ली है।
विज्ञापन


किस जिले को कितनी सड़कें मंजूर
बिलासपुर----02
चंबा---------03
कांगडा-------25
कुल्लू--------09
मंडी---------09
शिमला------15
सिरमौर------02
सोलन-------12

ऊना के लिए 10 पुल मंजूर
केंद्र सरकार ने 77 सड़कों के साथ 23 पुलों को भी मंजूरी दी है। इनमें ऊना में 10, चंबा में 3, हमीरपुर में 1, कांगड़ा में 3, कुल्लू में 2 और मंडी जिला में 1 पुल बनेगा।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति पत्र मिल गया है। अब लोक निर्माण विभाग इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा।
- नरेश शर्मा, इंजीनियर इन चीफ (लोक निर्माण विभाग)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें