फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी

Tue, 13 Oct 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2016 में वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड से निर्धारित तिथि के अनुसार 31 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, इसके बाद विलंब शुल्क के साथ ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि मैट्रिक और जमा दो के नियमित विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क और 15 नवंबर तक एक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

वहीं मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट और इंप्रुवमेंट के लिए 31 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क, 15 नवंबर तक 1000 रुपये और 30 नवंबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें