फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं, 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

Thu, 07 Aug 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के माध्यम से सितंबर में संचालित होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बोर्ड ने हजारों बच्चों को राहत दी है।
विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर कर दी है। बोर्ड के इस फैसले से सितंबर माह में एसओएस से मिडल, मैट्रिक और जमा दो की परीक्षा देने वाले बच्चों को आवेदन करने का एक और मौका मिला है।

बोर्ड के इस फैसले के बाद बच्चे अब 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 20 अगस्त तक एसओएस अध्ययन केंद्रों में आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा री अपीयर अभ्यर्थी भी 300 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लोक संपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी फार्म डाउनलोड कर संबंधित अध्ययन केंद्र में आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें