फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की जूनियर क्लर्क के 31 पद भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती परीक्षा 75 अभ्यर्थियों ने पास की है। इन्हें साक्षात्कार के बाद बैंक में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए कुल 242 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जबकि 229 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। बोर्ड ने 10 जुलाई को शिमला, धर्मशाला और मंडी में परीक्षा आयोजित की थी। इससे पूर्व स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने जूनियर क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

जबकि आवेदनों की सूची बैंक ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजी थी। बैंक से मिली आवेदकों की सूची के आधार पर बैंक ने लिखित परीक्षा ली थी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में जूनियर क्लर्क की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड ने बैंक को जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें