स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की छात्रा कृतिका शर्मा ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की छात्रा कृतिका शर्मा ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली कृतिका के पिता संजय शर्मा भवारना में बिजली की दुकान पर काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कृतिका ने रात-रात तक पढ़ाई कर बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया।
कृतिका भवारना के साथ लगते पुन्नर गांव की निवासी हैं। नर्सरी कक्षा से न्यूगल स्कूल भवारना में पढ़ाई करने वाली कृतिका हर कक्षा में प्रथम आती रही हैं। कृतिका भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। विद्यालय के निदेशक अशोक कटोच, अध्यक्ष अंकुर कटोच और प्रधानाचार्य निशा गुलेरिया ने बेटी की शानदार सफलता पर उसे और उसके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी है।