जोगिंद्रनगर स्कूल की चार छात्राओं ने 10वीं कक्षा की मेरिट में बनाई जगह
- फोटो : संवाद
जोगिंद्रनगर के कन्या राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चार छात्राओं ने 10वीं कक्षा की टॉप-10 मेरिट में जगह बनाई है और अपने क्षेत्र, स्कूल और परिजनों का नाम रोशन किया है। सरकारी स्कूल की इन चार छात्रों ने यह बता दिया कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर पढ़ाई की जा सकती है। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि स्कूल की चार छात्राएं दसवीं की मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने में सफल रही हैं। उन्होंने इसका श्रेय छात्रों की मेहनत शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों को दिया है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।