फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP BOARD: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी

Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो की मार्च-2017 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। बोर्ड सचिव के अनुसार तीन मार्च से जमा दो और चार मार्च से दसवीं की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षाओं के शेड्यूल के साथ डेटशीट जारी नहीं की है। जारी शेड्यूल के अनुसार दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं सुबह के सत्र में होंगी। दसवीं की परीक्षाएं चार से 17 मार्च तक चलेंगी, जबकि जमा दो की परीक्षाएं तीन से 28 मार्च तक होंगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार मैट्रिक, जमा दो, निजी परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, अंक सुधार और अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें