फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती बोले- नालायकों की फौज है कांग्रेस

Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने कांग्रेस को नालायकों की फौज करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह चुनावों में कांग्रेस ने शराब और पैसों का इस्तेमाल किया है, वैसा भाजपा नहीं करती। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और बूथ पालकों से कहा कि विधायक और मंत्री तक उसी का कार्य को लेकर जाएं, जो पार्टी से संबंध रखने वाला हो। ऐसे लोगों का काम लेकर न पहुंचें, जो कांग्रेस के पक्ष में खुलकर काम करते हो।

उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी तथा सरकार पिछड़े तबके और आम लोगों के विकास के लिए तत्पर है। सत्ती बिलासपुर में जिला स्तरीय सम्मान सामारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


कहा कि जिस पार्टी का सीएम स्वयं भ्रष्टाचार में घिरा हो, उसकी पार्टी कैसे साफ हो सकती है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे तो इनके अध्यक्ष हैं, जो चुनावों के दौरान इटली अपनी नानी के घर आराम फरमा रहे थे। 

विज्ञापन

तबादलों को लेकर ये कहा

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी तालमेल के साथ ही तबादले कराए जाएं, ताकि पार्टी का नाम खराब न हो। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ने भी मंत्रियों से कड़े शब्दों में कहा है कि जो मंत्री सही तरीके से कार्य नहीं करेगा, उसे मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी।

मंत्रियों के पास आने वाला कोई भी आम आदमी, कार्यकर्ता और एमएलए नाराज होकर नहीं जाना चाहिए। सत्ती ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने वृद्धा पेंशन के लिए उम्र 70 साल कर दी है। अब पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी पंचायतों में ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ पहुंचाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें