फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Session: हिमाचल विधानसभा के तपोवन में चार दिन के शीत सत्र में गूंजेंगे 200 सवाल

Fri, 06 Dec 2024 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला स्थित तपोवन में चार दिन के विधानसभा सत्र में 200 सवाल गूंजेंगे। 
विज्ञापन
विधानसभा परिसर तपोवन धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला स्थित तपोवन में चार दिन के विधानसभा सत्र में 200 सवाल गूंजेंगे। 18 से 21 दिसंबर के बीच होने जा रहे शीत सत्र के लिए प्रश्न भेजने की समयसीमा गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो गई। विधायकों को सत्र के अंतिम दिन से 15 दिन पहले प्रश्न भेजने होते हैं।

विज्ञापन


दोनों ही दलों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े ज्यादा प्रश्न लगाए हैं। 14वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है। इस सत्र के लिए विधायकों ने विधानसभा सचिवालय को प्रश्न भेज दिए हैं। यह प्रश्न कानून-व्यवस्था, खनन, नशा, अपराध, बिजली शुल्क, पेयजल, सड़क आदि विभिन्न विषयों पर पूछे गए हैं। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पानी, कानून-व्यवस्था आदि से जुड़े ज्यादा सवाल लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिकता पर भरे जाएंगे रिक्त पद, कार्मिक विभाग ने दिए निर्देश
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय ने इन्हें विभागों को जवाब बनाने के लिए भेज दिया है। इनमें से तारांकित प्रश्नों के उत्तर मंत्री मौखिक रूप से देंगे तो अतारांकित प्रश्नों के उत्तर मंत्रियों के हवाले से सदन के पटल पर रखे जाएंगे। नियम 130 और अन्य नियमों के लिए विषय भेजने को अभी समय शीत सत्र में नियम 130 और अन्य नियमों के लिए विषय भेजने के लिए अभी समय है। विधायक आगामी दिनों में ऐसे तमाम नियमों के तहत विभिन्न विषयों को भेज सकेंगे।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मंत्री-विधायकों से मांगे ठहरने के लिए विकल्प
 तपोवन स्थित विधानसभा भवन में 18 से शुरू हो रहे चार दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान रात्रि ठहराव के लिए जिला प्रशासन ने मंत्री और विधायकों से च्वाइस मांगी है। मंत्री और विधायकों की ओर से डिमांड प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन यहां धर्मशाला और इसके आसपास उनके ठहरने की व्यवस्था करेगा। फिलहाल प्रोटोकॉल के अंतर्गत जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके  स्टाफ के लिए परिधिगृह धर्मशाला बुक कर दिया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए तपोवन रोड पर स्थित जलशक्ति विभाग के विश्रामगृह बुक किया गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर्यटन नगरी स्थित एक निजी होटल में ठहरेंगे। टाउन एंड कंट्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सिद्धबाड़ी स्थित हिमुडा के विश्रामगृह में ठहरेंगे। अन्य मंत्रियों को भी उनके संबंधित विभागों के विश्राम गृह में ठहराने की योजना है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 2023 के शीत सत्र के दौरान धर्मशाला के एक निजी होटल में ठहरे थे, लेकिन इस बार यह कहां रहना चाहते हैं। उनसे पूछा गया है, ताकि सत्तापक्ष के मंत्रियों और विधायकों की तर्ज पर उन्हें भी उनकी पसंद के विश्राम गृह औश्र होटल में ठहराया सके। 

मुख्यमंत्री के लिए परिधिगृह और उपमुख्यमंत्री के लिए सिद्धबाड़ी स्थित जलशक्ति विभाग का विश्रामगृह बुक किया गया है। जबकि अन्य मंत्री और विधायकों से उनकी ज्वाइस मांगी गई है।-हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा
 

विस के शीत सत्र के लिए करीब एक हजार जवान तैनात किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न पुलिस बटालियन से जवान बुलाए जाएंगे। करीब आठ से नौ सेक्टर में शहर के बांटा जाएगा। विस परिसर में ही करीब 250 जवान तैनात होंगे, जबकि अन्य मंत्रियों के आवास के बाहर और यातायात ब्यूटी के लिए तैनात होंगे।- हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें