फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Election: टिकटों की घोषणा करने में भाजपा से बाजी मारने की तैयारी में कांग्रेस

Tue, 30 Aug 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पांच सितंबर को नई दिल्ली में राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी की प्रदेश चुनाव कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें करीब 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस टिकटों की घोषणा करने में भाजपा से बाजी मारने की तैयारी में है। पांच सितंबर को नई दिल्ली में राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी की प्रदेश चुनाव कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें करीब 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजने का दावा किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पहले प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वर्ष 2022 के चुनावों के लिए कांग्रेस ने अगस्त से ही कमर कस ली है। एक सितंबर शाम 5:00 बजे तक टिकट के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले आवेदनों की दो से चार सितंबर तक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में छंटनी होगी। पांच सितंबर को नई दिल्ली में राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में आवेदनों पर चर्चा करने के बाद नाम शार्टलिस्ट किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पांच सितंबर की बैठक में करीब 40 विधानसभा क्षेत्रों की सूची को अंतिम रूप देकर स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी में छंटनी के बाद सूची राष्ट्रीय चुनाव कमेटी को भेजी जाएगी। संभावित है कि राष्ट्रीय कमेटी सितंबर अंत तक कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी कर देगी। इससे इन प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय मिल जाएगा। वर्तमान विधायकों सहित ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी पहले चरण में तय किए जाएंगे, जहां दावेदार अधिक नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें