फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट विधानसभा सीट : दलबदल की परंपरा को नकारा, कालिया ने लगाया जीत का चौका

Wed, 05 Jun 2024 11:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 गगरेट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सरकार और पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को नकार दिया। जनता ने दल बदलने की परंपरा को नहीं अपनाया।
विज्ञापन
राकेश कालिया चौथी बार विधायक बने - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के गगरेट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सरकार और पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को नकार दिया। जनता ने दल बदलने की परंपरा को नहीं अपनाया। कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया चौथी बार विधायक बने हैं। दो बार चिंतपूर्णी, एक बार गगरेट से पहले विधायक रह चुके हैं। गगरेट में भाजपा को लगातार दूसरी बार हार मिली है। राकेश कालिया ने भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को चुनावी रण में हराकर जीत हासिल की है। जनता ने सुक्खू सरकार के 15 महीने की नीतियों को सराहते हुए सरकार के पक्ष में मत कर जनादेश दिया है। मोदी सरकार की नीतियां गगरेट की जनता पर हावी होते नहीं दिखी हैं। क्षेत्र की जनता ने सुक्खू सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है। जिले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों सीटों को निकालने में कामयाब हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ-सुफरा प्रशासन देंगे
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने कहा कि यह जीत भ्रष्टाचार के खिलाफ है। गगरेट में पैराशूट के जरिए आए चैतन्य शर्मा का कोई राजनीतिक आधार नहीं था। कांग्रेस से जीतने के बाद दल बदलने का जनता ने उन्हें जवाब दिया। कालिया ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए उनकी प्राथमिकता विकास को रहेगी। यहां भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति और पारदर्शी प्रशासन दिया जाएगा। अच्छे अधिकारियों को जनता की सेवा में लगाया जाएगा। साफ-सुथरा प्रशासन दिया जाएगा। एसडीओ, एक्सईएन, एसएचओ सहित ठेकेेदारों से पांच से दस प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा था, ऐसी कमीशनखोरी को बिल्कुल बंद किया जाएगा। जीत का श्रेय गगरेट की जनता एवं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें