फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Apple Season: गाला सेब की पहले खेप धड़ाम, 1750 रुपये ही मिले दाम

Fri, 12 Jul 2024 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

मंडी में एसजी ट्रेडर्स 11 नंबर फार्म पर 12 किलो का हाफ बॉक्स 1750 रुपये में बिका। बीते वर्ष शुरूआत में गाला का हाफ बॉक्स 2,000 से 2,400 में बिका था। 
विज्ञापन
गाला सेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराला मंडी में गाला सेब ने दस्तक दे दी है। हालांकि, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार दाम कम मिले हैं। तर्क दिया जा रहा है कि समय से पहले सेब की खेप मंडी में पहुंची है। इससे दाम धड़ाम हो गए हैं। वीरवार को मंडी में कंडाघाट क्षेत्र से गाला सेब की 19 पेटियों की पहली खेप पहुंचीं। मंडी में एसजी ट्रेडर्स 11 नंबर फार्म पर 12 किलो का हाफ बॉक्स 1750 रुपये में बिका। बीते वर्ष शुरूआत में गाला का हाफ बॉक्स 2,000 से 2,400 में बिका था।

विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि अभी सेब की गाला किस्म पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। समय से पहले ही यह मंडी में आना शुरू हो गया है, इसके चलते इसे ज्यादा दाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, इसे टाइडमैन से बेहतर दाम मिल रहे हैं। पराला मंडी में टाइडमैन सेब का 18 से 20 किलो का बॉक्स 1,000 से 1,300 रुपये में बिक रहा है। इधर, शुरूआत में ही गाला सेब के 12 किलो के हाफ बॉक्स को 1,750 रुपये दाम मिला। आढ़तियों का कहना है कि इस बार टाइडमैन सेब की डिमांड कम है। इससे दाम भी कम मिल रहे हैं।

एसजी ट्रेडर्स 11 नंबर फार्म के संचालक सुशील ठाकुर ने बताया कि पराला मंडी में गाला सेब की पहली खेप पहुंची है। अभी सेब की क्वालिटी वैसी नहीं है। आने वाले दिनों में अच्छी क्वालिटी वाला सेब आने की उम्मीद है और दाम में उछाल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें