फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों युवाओं को राहत, इस रिजल्ट से हटी रोक

Fri, 17 Aug 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों युवाओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए)पोस्ट कोड-556 भर्ती का अंतिम रिजल्ट घोषित करने पर लगी रोक हटा दी है।

विज्ञापन


अक्षय शर्मा बनाम स्टेट केस संख्या ओए 2644/2018 मामले पर सुनवाई करते हुए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने यह आदेश पारित किए। इससे पहले 12 मई 2018 को प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने आदेश दिए थे कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जारी रहेंगी, लेकिन कोर्ट के फैसला आने तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया जा सकेगा।
  
 जेओए पोस्ट कोड-556 भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 मई को पूरी हो चुकी है। अब प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को अंतिम रिजल्ट घोषित करना है। मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए 3452 उम्मीदवार बुलाए गए थे।
विज्ञापन

 

जेओए पोस्ट कोड-556 के लिए अब तक की भर्ती प्रक्रिया

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड-556 में 1156 पद भरे जाने हैं। इसके लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे गए थे। शुरू में यह भर्ती 704 पदों के लिए की जानी थी। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर अब 1156 कर दी गई है। 


अक्तूबर 2016 में जेओए के 704 पदों के लिए मांगे आवेदन
अब 1156 के लिए हो रही है भर्ती
6 महीने बाद 28 अप्रैल 2017 को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा
1 अगस्त 2017 को स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित
14 सितंबर से 18 अक्तूबर 2017 तक टाइपिंग टेस्ट
 साढ़े तीन माह बाद 16 फरवरी 2018 को टाइपिंग टेस्ट का परिणाम घोषित
 
विज्ञापन

3452 आवेदक टाइपिंग टेस्ट में पास हुए
10 अप्रैल से 24 मई तक हुई मूल्यांकन प्रक्रिया
16 मई 2018 को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने परिणाम घोषित करने पर रोक लगाई
16 अगस्त को ट्रिब्यूनल ने जेओए रिजल्ट से रोक हटाई

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शिमला से सूचना मिली है कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने जेओए भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद आगामी भर्ती परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें