फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिल भुगतान के बावजूद टैक्स राशि को बकाया दिखा रहा निगम का नया पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल भरने के बाद भी पोर्टल पर दिख रही हजारों रुपये की टैक्स राशि, निगम ने शहरी विकास विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम के नए पोर्टल ने भवन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। टैक्स भुगतान के बावजूद निगम का नया पोर्टल इस बिल को लंबित दिखा रहा है। इस पर अब लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, नगर निगम ने भी पोर्टल में यह समस्या देखने के बाद शहरी विकास विभाग को पत्र लिख दिया है। इसमें आईटी विभाग के माध्यम से इस समस्या को दूर करने को कहा गया है।
नगर निगम ने इस साल से नए सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से टैक्स और कूड़ा बिल भुगतान की सुविधा शुरू की है। इस पोर्टल पर जाकर लोग बिल का ऑनलाइन भुगतान तो कर रहे हैं लेकिन बाद में यह पोर्टल बिल राशि बकाया दिखा रहा है। यही नहीं, लोगों को दोबारा चेक करने पर रसीद भी नहीं मिल रही है। पिछले साल के बिल भुगतान का रिकॉर्ड भी अभी नए पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। इसके चलते भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिमला शहर में 36422 भवन मालिक हैं जिन्हें नगर निगम टैक्स के बिल जारी कर रहा है। अभी तक 20 हजार से ज्यादा भवन मालिकों को बिल जारी किए जा चुके हैं। बाकी भवन मालिकों को 15 नवंबर तक बिल जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि नए पोर्टल पर बिल भुगतान के बावजूद टैक्स बकाया होने की शिकायतें मिली हैं। इस पर शहरी विकास विभाग से पत्राचार किया गया है। इस समस्या को दूर करने को कहा है।
विज्ञापन


कूड़ा बिल भुगतान को लेकर भी शिकायतें
नगर निगम ने इस साल से कूड़ा शुल्क के भुगतान को भी नए पोर्टल के जरिये शुरू किया है। इसमें भी अब पुराने बिलों का रिकॉर्ड न मिलने, खुद बिल जमा करने की सुविधा न देने, बिल भुगतान में तकनीकी दिक्कतें आनी जैसी शिकायतें आ रही हैं। नगर निगम का कहना है कि इन शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें