जानकारी के अनुसार यह आग की घटना मंगलवार दोपहर बाद हुई, जब सभी घरवाले कहीं गांव में किसी का लेंटर (स्लैप) डालने के लिए गए थे। घर पर पांच साल का बेटा और एक बुजुर्ग थी, जैसे ही बच्ची ने घर में आग लगी देखी तो बुजुर्ग महिला को बताया।
इस पर वृद्धा ने इधर-उधर आवाजें डालनी शुरू कीं। ग्रामीणों ने घरवालों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल था। आग की घटना के बारे पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस और राजस्व विभाग ने घटनास्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व विभाग और नायब तहसीलदार ने आग से हुए नुकसान का आकलन 50-60 लाख बताया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को 30 हजार की राशि, कंबल और तिरपाल प्रदान किए गए हैं।
थाना प्रभारी ओमकार नाथ ने इसका कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया है। वहीं करसोग के विधायक हीरालाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को कंबल, 3 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल आटा, 12 किलो दालें, एक पेटी तेल भी प्रदान किया है। उन्होंने अन्य मदद का भी आश्वासन दिया है।