फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कबड्डी में हाउस नंबर चार और हाउस दो बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई चौड़ा मैदान में चल रही स्पर्धा
विज्ञापन

वॉलीबाल में छात्रा वर्ग में हाउस नंबर 4 बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान में चल रही इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को कबड्डी और वाॅलीबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इसमें हाउस नंबर चार और दो विजेता बना।
छात्राओं की कबड्डी का फाइनल मैच हाउस नंबर 3 और हाउस नंबर 4 के बीच खेला गया। मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा लेकिन अंत में हाउस नंबर 4 की टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला हाउस नंबर एक और हाउस नंबर दो के बीच हुआ। इस मुकाबले में हाउस नंबर दो ने शानदार खेल दिखाते हुए हाउस नंबर 1 को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबाल के छात्रा वर्ग के फाइनल में भी हाउस नंबर 3 और हाउस नंबर 4 आमने-सामने हुए। हाउस नंबर 4 की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता के दौरान मुस्कान, ऋषिता, कुंजना, पूनम, प्रीति और उपासना को कबड्डी और वॉलीबाल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। समापन अवसर पर आईटीआई शिमला के प्राचार्य कार्तिक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें