फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

Thu, 25 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करियां के गांव उलयाणू में बुधवार शाम पौने चार बजे अचानक लगी आग से 6 कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। लकड़ी के पुराने मकान में लगी आग से करीब 25 लाख का नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


मकान में जब आग लगी तो कमरे के भीतर एक बच्चा टीवी देख रहा था। मकान से उठ रहे धुंए को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में टीवी देख रहे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

वहीं, सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके पर पहुंच गए। जबकि, राजस्व विभाग की टीम खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।  प्राप्त जानकारी अनुसार उलयाणू निवासी कर्म चंद पुत्र सिंघू राम के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने धारण किया भयंकर रूप

मकान में लगने वाली आग से उठने वाले काले धुंए को देख गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने धुएं और आग की लपटों के बीच होते हुए कमरे में पहुंच टीवी देख रहे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने के हरसंभव कोशिश की। लेकिन बेकाबू आग ने देखते ही देखते पूरे मकान व उसके भीतर रखे राशन, कपड़ों, जेवरात, घर की छत्त पर सूखने के लिए रखी गई मक्की और मवेशियों के लिए रखे घास को जला कर राख के ढ़ेर में तब्दील कर दिया।  

पंचायत प्रधान धर्मपाल ने बताया कि उलयाणु निवासी कर्मचंद के मकान में अचानक लगने वाली आग से छह कमरों सहित उसके भीतर रखा समस्त सामान जल कर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन को निर्धन परिवार की हर संभव सहायता करने का आग्रह किया है।  

यहां देखें वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें