फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में गूंजेंगे कथक के घुंघरू, मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 10 से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय कथक कार्यशाला आवर्तन का आयोजन किया जाएगा इसमें अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान युवा कलाकारों को मंचीय प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के साथ युवा कलाकारों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना है। कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक कलाकार मुजफ्फर मुल्ला और विद्यागौरी अडकर करेंगे। इस दौरान तीन दिन तक प्रतिभागियों को कथक की पारंपरिक शैली, तकनीकी पक्ष, लय, ताल, भावाभिव्यक्ति और मंच प्रस्तुति की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला की आयोजक सोनिया भाटिया ने बताया कि यह कार्यशाला शुरुआती और प्रशिक्षित दोनों तरह के कलाकारों के लिए उपयोगी होगी और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पंडित कश्मीरी लाल शिरकत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें