फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड पर शिमला में होटल, पार्किंग सब फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। सैलानियों को गाड़ी खड़ी करने के लिए न पार्किंग मिल रही है और न ही ठहरने के लिए होटलों में कमरे। छुट्टियों का आनंद लेने आए सैलानियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छुट्टियों के चलते इस बार सैलानियों के वीकेंड से पहले आने से हिल्स क्वीन गुलजार हो गई है। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।

शहर की पार्किंग पैक हैं। इतना ही नहीं वीरवार को ही होटलों में आक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच चुकी थी। पार्किंग न मिलने के कारण सैलानियों को अपनी गाड़ियां मुख्य सड़क पर ही पार्क करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

होटल भी फुल, पर्यटक परेशान

वीरवार दोपहर 12 बजे तक सर्कुलर रोड पर स्थित नगर निगम की सभी पार्किंग पैक हो चुकी थीं। इतना ही शहर के होटलों में कमरे बुक होने के कारण सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों का रुख करना पड़ा।

होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा ने बताया कि सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में सैलानियों के रिज और माल रोड पर पहुंचने के कारण तिल धरने की भी जगह नहीं मिली। पर्यटकों ने दशहरे का भी मजा लिया।

सर्कुलर रोड जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
पार्किंगों में जगह न मिलने से सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दीं। सड़क तंग होने से सर्कुलर रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें