फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जगत नेगी बोले- नए साल पर बागवानों को मिलेगा कोल्ड स्टोर और ग्रेडिंग-पैकिंग हाउस का तोहफा

Thu, 14 Dec 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) के 13 कोल्ड स्टोर और ग्रेडिंग पैकिंग हाउस बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नए साल पर सूबे के बागवानों को प्रदेश सरकार नए कोल्ड स्टोर और ग्रेडिंग पैकिंग हाउस का तोहफा देगी। मार्च 2024 तक हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) के 13 कोल्ड स्टोर और ग्रेडिंग-पैकिंग हाउस बनकर तैयार हो जाएंगे। गुरुवार को एचपीएमसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एचपीएमसी के विभिन्न उत्पाद विशेषकर फलों के जूस बेहद लोकप्रिय है। इनकी मांग और उपलब्धता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को एचपीएमसी के बेहतर विपणन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और डिजाइनिंग तथा प्रसंस्करण के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बागवानी मंत्री ने कहा कि एचपीएमसी अब सेब की शराब के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। उन्होंने बागवानों को मशीनरी, कीटनाशक तथा खाद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश व प्रदेश के बाहर एचपीएमसी की संपत्ति का उचित उपयोग करने के भी निर्देश दिए। नए कोल्ड स्टोर तथा ग्रेडिंग व पैकिंग लाइन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंडी मध्यस्थता योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोखटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें