फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी हिमाचल: विभाग ने स्प्रे शेड्यूल में शामिल कर लिए प्रतिबंधित कीटनाशक

Wed, 09 Feb 2022 01:02 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला

सार

बागवानी विभाग और नौणी विश्वविद्यालय ने प्रतिबंधित कीटनाशकों को वर्ष 2021-2022 की दवा स्प्रे सारिणी में शामिल करके बागवानों को कीटनाशक सुझाए हैं। इस सारिणी में 23 ब्रांड के कीटनाशक और दूसरी में नौ ब्रांड के कीटनाशक शामिल किए हैं। राज्य के बागवानी निदेशक आरके पूर्थी कहते हैं कि अगर प्रतिबंधित कीटनाशकों को स्प्रे सारिणी रखा गया है तो वह इस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के प्रतिबंधित कीटनाशकों को नौणी विवि और बागवानी विभाग ने वर्ष 2021-22 के स्प्रे शेड्यूल में शामिल किया है। 31 कीटनाशक दवाएं इस शेड्यूल में शामिल हैं। देश सहित दुनिया भर में इन कीटनाशकों का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद हिमाचल में इनके प्रयोग का सुझाव दिया जा रहा है। इन कीटनाशकों के छिड़काव से पर्यावरण, मानव जीवन और पशुओं पर विपरीत असर पड़ रहा था। इसीलिए इन्हें प्रतिबंधित किया गया है। विश्वस्त सूत्रों से मालूम हुआ है कि केंद्र सरकार ने 14 मई 2020 को इन कीटनाशकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।

विज्ञापन


हिमाचल के बागवान इन कीटनाशकों का इस्तेमाल फलदार पेड़ों खासकर सेब पर हर साल करते हैं। ऐसी 31 कीटनाशक हैं, जिनके प्रयोग पर केंद्र सरकार ने पूरी तरह से रोक लगाई है। हैरानी की बात यह सामने आई है कि बागवानी विभाग और नौणी विश्वविद्यालय ने प्रतिबंधित कीटनाशकों को वर्ष 2021-2022 की दवा स्प्रे सारिणी में शामिल करके बागवानों को कीटनाशक सुझाए हैं। इस सारिणी में 23 ब्रांड के कीटनाशक और दूसरी में नौ ब्रांड के कीटनाशक शामिल किए हैं। सवाल यह उठने लगा है कि जब केंद्र सरकार ने इन कीटनाशकों पर रोक लगाई है तो बागवानों के लिए स्प्रे सारिणी में कैसे शामिल किया गया है। जबकि नई स्प्रे सारिणी में नए कीटनाशकों को सुझाया जाना चाहिए था, जिससे पर्यावरण, मानव जीवन और पशुओं पर विपरीत असर न पड़े।   

बागवानों को न सुझाएं प्रतिबंधित कीटनाशक : हरीश 
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि प्रदेश के बागवानों को प्रतिबंधित कीटनाशक न सुझाए जाएं। 

मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे: पूर्थी
राज्य के बागवानी निदेशक आरके पूर्थी कहते हैं कि अगर प्रतिबंधित कीटनाशकों को स्प्रे सारिणी रखा गया है तो वह इस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगे। फिलहाल उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। इस संबंध में नौणी विवि के कुलपति परमिंद्र कौशल से संपर्क नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें