फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर की ऐसी सच्ची कहानियां, कांप जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिला के अवाहदेवी ग्राम पंचायत समीरपुर के खनसन गांव में एक परिवार घर में घट रही अनोखी घटनाओं से परेशान है।
विज्ञापन


बहू के कपड़ों में आग लगने, हाथ पर कट लगने और दीवार पर धमकियां भरी बातें लिखकर सामने आने से परिवार के सदस्य दहशत में हैं।

तहसीलदार टौणीदेवी राजेश वर्मा का कहना है कि छुट्टी होने के कारण वह बाहर गए हैं। मंगलवार का वह खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

कांगड़ा में हर रोज घर में लग रही आग

कांगड़ा जिला के नूरपुर उपमंडल की सुल्याली पंचायत के सराहपुरा गांव का एक परिवार हर रोज घर में अचानक आग लगने से परेशान है।

यह सिलसिला पिछले दो साल से चल रहा है। किसी भी समय घर में आग लग जाती है। एसडीएम अश्वनी सूद ने इलाके के पटवारी को पूरे मामले की रिपोर्ट उन्हें सौंपने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

अंधविश्वास के आगे नतमस्तक सरकार

हिमाचल में अंधविश्वास के आगे सरकार और प्रशासन नतमस्तक नजर आ रहे हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में हो रही अजीबोगरीब घटनाओं को बढ़ा चढ़ा कर प्रचारित किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन घरों में आग लगने की घटनाओं की वैज्ञानिक जांच करा कर स्थिति साफ करने के बजाए चुप्पी साधे बैठा है।

बिलासपुर में एक घर में बार बार लग रही रहस्यमयी आग की रिपोर्ट फोरेंसिक प्रयोगशाला ने अब तक सार्वजनिक नहीं की। इसी बीच अब नूरपुर और समीरपुर में अचानक आग सुलगने तथा अन्य घटनाओं से लोग दहशत में हैं। इन दोनों मामलों में भी प्रशासन इस तरह से गंभीर नहीं है कि लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत करवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें