फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के बॉबी को केबीसी के मंच पर फोर्स ऑफ गुड पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सरबजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए फोर्स ऑफ गुड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह एपिसोड वीरवार को कौन बनेगा करोड़पति में प्रसारित हुआ। इस दौरान मंच पर सरबजीत सिंह बॉबी की रील दिखाई गई जिसमें बताया गया कि किस तरह से शिमला में किसी भूखे को भोजन देना और किसी अनजान व्यक्ति को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिलाना सहित अन्य मानवता के कार्य कर रहे हैं। सरबजीत सिंह बॉबी पिछले करीब 12 वर्षों से शिमला में भोजन सेवा चला रहे हैं। उनकी संस्था अल्माइटी ब्लैसिंग के माध्यम से प्रतिदिन करीब 4 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। शहर में लोग उन्हें प्यार से ‘बॉबी भाई’ कहते हैं। वर्षों से वे जरूरतमंदों की सहायता में जुटे हैं। उनकी सेवा का दायरा सिर्फ भोजन उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं है। वे उन लोगों के लिए भी आगे आते हैं, जिनके अंतिम समय में अपना कहने वाला कोई मौजूद नहीं होता।
विज्ञापन

बॉबी ने बताया कि अमिताभ बच्चन से मिलना बेहद खास और भावुक रहा। बताया कि करीब चार घंटे तक कार्यक्रम के सेट पर रहने और अमिताभ बच्चन को करीब से देखने का मौका मिला। अमिताभ बच्चन का सहज व्यवहार और लोगों से मिलने का अंदाज उन्हें बेहद प्रभावित कर गया। उन्होंने एक भावुक पल साझा करते हुए बताया कि जब वे सम्मान प्रकट करने के लिए अमिताभ बच्चन के पैर छूने लगे तो अभिनेता ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने स्वयं उनके पैर छूने का प्रयास किया और उनसे आशीर्वाद मांगा। बॉबी ने बताया कि उनके लिए यह पल किसी सम्मान से कम नहीं था। सरबजीत सिंह बॉबी ने इस पहचान का श्रेय अकेले खुद को नहीं दिया। उन्होंने अपने मित्रों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों को इसका भागीदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें