फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को दिया तोहफा, सम्मान राशि बढ़ाई

Thu, 09 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय सम्मेलन में स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने का एलान किया। सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं और अविवाहित पुत्रियों की पेंशन भी 5 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की घोषणा की।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों की अंतिम संस्कार राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं की अंतिम संस्कार की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने के साथ पुत्रियों तथा पौत्रियों के विवाह की अनुदान राशि 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये करने का एलान किया।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड में स्वतंत्रता सेनानियों के वार्डों से दो सदस्यों को नामित तथा राजस्व दस्तावेजों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को स्थायी रूप से दर्ज करने की भी घोषणा की। सरकारी नौकरी में बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करने, छह महीने के भीतर स्वतंत्रता सेनानियों के घर तक जाने वाली सड़कों के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करने तथा सरकारी नौकरी में वर्तमान में दो प्रतिशत आरक्षण में स्वतंत्रता सेनानियों की विवाहित पुत्रियों तथा पौत्रियों को लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से ही ब्रिटिश राज से भारत को स्वतंत्रता मिली है। भारत का सच्चे नागरिक होने के नाते हमें निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों, भाषा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संरक्षित कर युवा पीढ़ी को सौंपना चाहिए।

कहा कि हमें कांगड़ा के डाढ के प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा पर गर्व है। सरकार ने प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने की योजना लागू की है। इसके तहत 60 जीवित स्वतंत्रता सेनानियों, 601 स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं तथा अविवाहित पुत्रियों को सम्मान राशि दी जाएगी। राज्य में 661 स्वतंत्रता सेनानी हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया तथा भाषा, कला तथा संस्कृति विभाग द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में आयोजित प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी स्थित नागरिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया। स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें