फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर आई 'अजीब' आफत, शव छोड़ जान बचाकर भागे लोग

Sat, 18 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
शव यात्रा में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक शख्स के अंतिम संस्कार के लिए शमशानघाट पहुंचे लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान 24 लोग घायल भी हो गए हैं। घटना हिमाचल के ऊना जिले की है। यहां गांव डंगोह खास में शव यात्रा में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मुधमक्खियों के हमले से दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कई लोग अपने बचाव के लिए जमीन पर लेट गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। सभी लोग डंगोह खास के पूर्व प्रधान पदम जसवाल के भाई राजिंद्र सिंह जसवाल के अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पाती बंदर के कारण मधुमक्खियों ने किया हमला

एक उत्पाती बंदर ने पेड़ की टहनियों को जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग से सेवानिवृत्त हुए राजिंद्र जसवाल का निधन होने पर लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लोग श्मशानघाट में लकड़ी डाल रहे थे और चिता को आग देनी बाकी थी।

इतने में एक उत्पाती बंदर ने पेड़ की टहनियों को जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया। पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता भी था, जिससे मधुमक्खियों ने दाह संस्कार में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमला बोलते ही लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे में अभिषेक, जिम्मी, पदम सिंह, सतिंद्र राणा, हर्ष, इंद्र सिंह, करनैल सिंह, नरेश, राजेश, शिंदी, दिलदार सिंह सहित अन्य घायल हो गए। सतिंद्र राणा, हर्ष और इंद्र सिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जबकि, अन्यों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया। उधर, घटनास्थल पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें