फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान, व्यावसायिक भवन बनाने वालों के लिए अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब घर और व्यावसायिक भवनों के निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग घर बैठे नक्शा पास कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे और नक्शा भी ऑन लाइन ही पास हो सकेगा। खास बात यह है कि विभाग को जिस ई-मेल से आप ऑनलाइन नक्शा पास कराने के लिए भेजेंगे, उसी पर नक्शे के पास होने या ऑब्जेक्शन की भी सूचना मिलेगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं भवन तैयार होने के बाद बिजली, पानी का कनेक्शन लेने के लिए एनओसी भी ऑनलाइन ही मिल सकेगा। जिला शिमला के तहत आने वाले साडा और प्लानिंग एरिया में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह में ही नक्शे पास कराने के लिए सात आवेदन ऑनलाइन आ चुके हैं। हिमाचल सरकार ने अन्य जिलों में भी इस योजना को शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

टीसीपी विभाग ने अपनी वेबसाइट में चार फार्म दिए हैं। उपभोक्ताओं को फार्म भरने के बाद प्लॉट का नक्शा स्कैन कर अटैच करना है। हस्ताक्षर डिजिटल करने होंगे। नक्शे की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। अगर कोई आपत्ति है तो इसकी सूचना भी ई-मेल पर ही आएगी।

पहले यह थी व्यवस्था- अब तक निजी प्लानरों से नक्शा तैयार कराने के बाद इसे टीसीपी दफ्तर में जमा कराना पड़ता था। टीसीपी के अधिकारी मौके पर जाकर मुआयना करते थे। अगर नियमों के मुताबिक नक्शा नहीं होता तो ऑब्जेक्शन लगाकर इसे वापस किया जाता था। नक्शा पास होने में कम से कम तीन महीने का समय लग जाता था। सरकार का मानना है कि अब 10 से 15 दिन के भीतर लोगों को स्वीकृति मिल जाएगी।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि जिला शिमला के तहत आने वाले साडा और प्लानिंग एरिया में भवनों के नक्शे पास करवाने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है। अन्य जिलों के टाउन प्लानरों को भी जल्द सेवाएं शुरू करने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें