फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 80 हजार भक्त इस झील में लगाएंगे पावन डुबकी

Thu, 25 Aug 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश के शाही स्नान के लिए 50 हजार यात्री मणिमहेश पर्वत का रुख कर गए हैं। इन्होंने रात्रि ठहराव मणिमहेश में किया। जन्माष्टमी स्नान के लिए बुधवार को बारिश के बावजूद मणिमहेश जाने वाले यात्रियों की आवाजाही लगी रही। बुधवार को करीब बीस हजार यात्रियों के मणिमहेश रवाना होने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार रात दस बजकर 17 मिनट से जन्माष्टमी स्नान शुरू होगा। यह वीरवार शाम आठ बजकर आठ मिनट तक जारी रहेगा। चंबा में बुधवार को बारिश हुई। इसका कोई असर मणिमहेश यात्रियों पर नजर नहीं आया। यात्री डल झील का रुख करते रहे। यह सिलसिला बुधवार शाम तक जारी रहा। जन्माष्टमी तक मणिमहेश में 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना जताई जा रही है।

उधर, प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को हिदायत जारी की है। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि यात्री जन्माष्टमी स्नान के तुरंत बाद लौट आएं, ताकि मणिमहेश पर्वत पर ज्यादा भीड़ एकत्र न हो। मणिमहेश यात्रियों के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। रेस्क्यू टीम को भी किसी भी विपदा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें