फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: मंडी रंगोत्सव में सेरी मंच पर खूब उड़ा गुलाल, कुल्लू में भी होली की धूम, डीजे की धुन पर झूमे युवा

Thu, 13 Mar 2025 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/शिमला

सार

सेरी चानणी मैदान में इस उत्सव को शिक्षाविद धर्मेंद्र राणा, युवा व्यापारी दीप कपूर और सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका ठाकुर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।
विज्ञापन
मंडी-कुल्लू में खूब उड़ा गुलाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी में ‘रंगोत्सव मंडी 2025’ के रूप में आयोजित भव्य होली उत्सव में पारंपरिक और आधुनिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। सेरी चानणी मैदान में इस उत्सव को शिक्षाविद धर्मेंद्र राणा, युवा व्यापारी दीप कपूर और सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका ठाकुर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस दाैरान डीजे की धुनों पर रंगों की बरसात हुई और युवाओं ने जोश व उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस दाैरान खूब अबीर-गुलाल उड़ा। रंगोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

विज्ञापन


शहरवासियों ने सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए उत्सव में भाग लिया। बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह से इस रंगोत्सव में शिरकत की। सादी वर्दी और ड्यूटी वर्दी में पुलिसकर्मी पूरे आयोजन पर नजर रखे हुए थे। चौहटा से विक्टोरिया के बीच यातायात वन-वे किया गया था।  सेरी चानणी मैदान में भारी संख्या में लोग पहुंचे और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया।
विज्ञापन


 

कुल्लू में होली उत्सव की धूम, खूब उड़ा गुलाल
 जिला कुल्लू में गुरुवार सुबह से रंगों के उत्सव होली की धूम मची हुई है।  शहर में जगह-जगह युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंग लगाकर होली उत्सव को मनाया। कहीं नाटी तो कहीं डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आएं।  उधर बंजार घाटी के गोशाल गांव में आज देवता बुगंडू महादेव के साथ सैकड़ों लोगों ने होली खेली।
विज्ञापन

 होली महोत्सव पर जोगिंद्रनगर में पहली बार निकाली राधा-कृष्ण की झांकियां
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में पहली बार राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। रामलीला मैदान में होली महोत्सव पर खूब गुलाल उड़ा।  इस दौरान स्थानीय गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित जनसमूह को खूब झूमाया। गुरुवासर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक डीजे की धुनों में भी थिरकते हुए युवा युवतियों ने रंगों का महोत्सव बड़ी हर्षोल्लास से मनाया। मंडी के सेरी मंच की तर्ज पर शहर में पहली बार आयोजित इस होली महोत्सव में युवतियों में खूब उत्साह देखने को मिला। मुख्य आयोजक रूद्राक्ष वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सचिव सुनीत कुमार ने बताया कि रंगों के इस पवित्र त्योहार को सामूहिक तौर पर मनाने का जो प्रयास उन्होंने किया था उसमें सफलता मिली है। लधुरूही मंदिर के संचालक राम मोहनदास रमायणी ने राधा-कृष्ण की झांकियों की अगुवाई की। शहरवासियों ने राधाकृष्ण की झांकियां का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें