भोपाल में चल रही 7वीं सब जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी बी-डिविजन प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें हॉकी हिम अकादमी की गल्र्स टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। टीम ने शानदार खेल जारी रखते हुएए फाइनल में मिजोरम टीम को 5-0 से हराया।
शानदार जीत दर्ज करने वाली टीम ने प्रतियोगिता के दौरान 78 गोल किए। हॉकी हिम अकादमी टीम कोच अब्बदुल क्यूम व मैनेजर मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि टीम ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया है। भोपाल में हुई 7वीं सब जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज ली है।
फाइनल में हॉकी हिम अकादमी की हॉफ टाईम तक 3-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ में भी टीम ने अपना वर्चस्व जारी रखा। टीम की तरफ से होनकार उभरती खिलाड़ी अंकिताए प्रियाए उमराए एकता व प्रीति ने 1-1 गोल किया। फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए टीम ने मिजोरम का 5-0 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया है।
इससे पहलेए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश की टीम को 13-0 से, तेंलांगाना टीम को 17-0, बंगलूरु को 18-0, साइं गुजरात को 4-2, गोवा को 11-0 से हराया था। बता दें कि हॉकी हिम अकादमी को विगत वर्ष ही मान्यता मिली थी। जिसके बाद विगत 22 अप्रैल को हॉकी हिम ने सीनियर हॉकी वूमेन हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में राजस्थान को 3-1 से हरा कर बी डिविजन की विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।
अबए भोपाल में सब जूनियर नेशनल गल्र्स हॉकी वर्ग में भी टीम ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। बीपी शर्मा व मनीषा चौधरी ने शानदार जीत पर अकादमी की तरफ से इस सफलता के लिए हॉकी हिम अध्यक्ष अली रिजवी तथा एसडीएम पांवटा एचएस राणा के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस टीम में सिरमौर के नघेता, क्यारदा व शंभूवाला की 7 खिलाड़ी प्रीति शर्मा, अमिषा, नेहा, कनिष्का, जशनप्रीत कौर, प्रिया, मोनिका व पूजा खेल रही है।