फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नालागढ़ से 70 तेल की गाड़ियां भेजीं, एचपी डिपो की सुरक्षा बढ़ाई, ऊना में 80 टैंकर हुए रवाना

Tue, 02 Jan 2024 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़/बद्दी/ऊना

सार

सोलन जिले के नालागढ़ के खेड़ा स्थित एचपी के तेल डिपो से 70 गाड़ियां पेट्रोल और डीजल की प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भेजी गईं। 
विज्ञापन
ऊना में तेल टैंकर पेट्रोल पंपों के लिए रवाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिट एंड रन मामलों को लेकर मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधन के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से पैदा हुए तेल संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के खेड़ा स्थित एचपी के तेल डिपो से 70 गाड़ियां पेट्रोल और डीजल की प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भेजी गईं। वहीं सोमवार को यहां से 90 गाड़ियां पुलिस की सुरक्षा बीच रवाना हुईं थी। बद्दी पुलिस ने डिपो में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। एसडीएम दिव्यांशु सिंगल और डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने डिपो के संचालकों के साथ बैठक उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के खेड़ा स्थित डिपो से सोमवार को 90 और मंगलवार को 2:00 बजे तक 70 गाड़ियां हिमाचल के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


बीबीएन में ऊना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से डीजल और पेट्रोल बंद होने से किल्लत हो गई है। इसके अलावा नालागढ़ के खेड़ा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के डिपो हैं। इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से कोई भी टैंकर पेट्रोल लेकर नहीं आ रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के सेल्समैन सुनील राणा ने बताया कि जिन संचालकों ने अपनी गाड़ियां यहां लगाई हैं, वह लगातार सप्लाई लेकर आ रही हैं। वहीं इंडियन ऑयल परवाणू के प्रभारी पवन प्रीत सिंह ने बताया कि इंडियन ऑयल के पास तेल की कमी नहीं है चालकों की हड़ताल के चलते सप्लाई नहीं आ रही है।

बद्दी के हरमन फिलिंग स्टेशन के संचालक मदन लाल चौधरी ने बताया कि उनके पास तेल ऊना के डिपो से आता है लेकिन तेल के टैंकरों की हड़ताल के चलते न तो वहां पर सप्लाई आ रही है और न ही आगे टैंकर जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार को उनके टैंकर भर तो गए हैं। अगर प्रदर्शनकारियों ने नहीं रोके तो कल से सप्लाई सुचारू हो जाएगी। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 70 से ज्यादा गाड़ियां प्रदेश के पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने ऊना से भी तेल के टैंकर भरवाने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

 

पुलिस पहरे के बीच करीब 80 टैंकर पट्रोल पंपों को हुए रवाना
 हिट एंड रन कानून के विरोध में आईओसीएल डिपो पेखुबेला के बाहर ट्रक चालकों की हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। ट्रक चालकों के समर्थन में निजी बस ऑपरेटरों सहित टैक्सी यूनियन भी आगे आई। ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेट्रोल एवं डीजल की किल्लत को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हड़ताल पर गए ट्रक चालकों से बातचीत की। लेकिन वार्ता असफल साबित हुई। इस पर प्रशासन ने पेट्रोल पंप मालिकों की गाड़ियों के माध्यम से पेट्रोल पंप तक तेल की आपूर्ति की। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस पहरे के बीच ऊना से शाम 5:00 बजे तक 80 के करीब टैंकर विभिन्न पंपों पर तेल पहुंचाने के लिए रवाना किए गए। दूसरी ओर ऊना शहर में रसोई गैस का स्टॉक भी समाप्त हो गया है। निजी बस ऑपरेटरों ने भी हड़ताल का समर्थन देते हुए बुधवार शाम तक बस सेवा बंद रखने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रात तक 180 के करीब टैंकर रवाना कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला में पेट्रोल व डीजल की किल्लत को दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीबीएन : 500 ट्रकों की आई मांग, केवल 12 ही पहुंचे
 ट्रक चालकों की हड़ताल का असर प्रदेश की सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पड़ा है। बीबीएन में 500 से अधिक गाड़ियों की मांग उद्योगों से मंगलवार को आई। हड़ताल के चलते चालक जाने को तैयार नहीं हुए। ट्रक यूनियन की नालागढ़, बद्दी और बरोटीवाला इकाइयों में मांग आई। जहां 500 वाहनों की जरूरत थी। वहां पर मात्र 12 ट्रक की माल भरने को तैयार हुए। नालागढ़ में दोपहर 1:00 बजे तक 12 ट्रक ही रवाना हुए। जबकि बरोटीवाला और बद्दी में कोई ट्रक माल भरने के लिए तैयार नहीं हुआ। ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह ने कहा कि उनके पास ऑर्डर आए हैं। चालकों का मानना है कि अगर वह मालभर कर जाते हैं, तो उनकी गाड़ी के साथ साथ भरे हुए माल को भी नुकसान हो सकता है। वहीं केंद्र के नए कानूनों के विरोध में चालकों ने जगह जगह जाम लगाया हुआ है। जिससे चालक बाहर जाने से कतरा रहे हैं। उधर, बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते उनका तैयार माल भेजने और कच्चा माल आने में उद्योगों में मंगलवार के किल्लत आना शुरू हो गई है। अगर यही हाल रहा है तो आने वाले समय में यह समस्या और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें