वैसे सारे जमाने के सामने अपने प्यार का इजहार करना कोई बुरी बात नहीं होती है लेकिन इस वैलेंटाइन डे ऐसा करना आपके लिए मंहगा साबित हो सकता है। यही नहीं सोशल नेटवर्किंग साइट पर सिर्फ 'I LOVE U' लिखने पर ही आपकी शादी भी हो जाएगी।
जी हां! ऐसा ऐसा कहना है हिंदू महासभा से जुड़े लोगों का। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे को कोई पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करता दिखाई देता है तो वह उसकी मौके पर ही शादी करवा देंगे।
हिंदू महासभा के इस तुगलकी फरमान से युवाओं में खासा नाराजगी है और कहीं न कहीं डर भी सता रहा है।
फेसबकु ट्विटर पर आई लव यू कहना भी पड़ेगा महंगा
केवल इतना ही नहीं संगठन के द्वारा यह भी कहा गया है कि अगर सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे कि फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर भी कोई लव प्रपोजल दिखा तो उससे जुड़े कपल्स की शादी भी करवा दी जाएगी।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता 14 फरवरी को सोशल साइट्स पर पैनी नजर रखेंगे।
इस मौके पर ऐसे जोड़ों की पहचान की जाएगी जो कि वैलेंटाइन डे पर ऐ दूसरे को 'आई लव यू' पोस्ट करेंगे। इसके बाद इनको पकड़कर शादी करवाएंगे। बाकायदा इसके लिए संगठन ने देश के कई शहरों में टीमों का गठन भी किया है।
हर बार जारी होते हैं फरमान
आपको बता दें कि 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के लिए यह कोई पहला फरमान नहीं है इससे पहले बजरंग दल ने कहा था कि उनके कार्यकर्ता पार्कों और मॉल्स जैसे पब्लिक प्लेसेज पर पंडित को लेकर जाएंगे।
इस मौके पर कपल्स की मौके पर ही शादी मंत्रोच्चार, जयमाल, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ शादी करवाई जाएगी। आरएसएस और बजंरग दल वैलेंटाइंस डे पर जमकर बवाल भी करते हैं। इससे युवाओं में हमेशा डर बना रहता है।