फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिंदी व्याकरण, वर्तनी और भाषा समझ पर मजबूत होगी विद्यार्थियों की पकड़, ओलंपियाड का होगा आयोजन

Thu, 04 Jul 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिंदी विकास मंच ने हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2024 करवाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों के बीच भाषाई दक्षता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में हिंदी विकास मंच ने हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2024 करवाने की घोषणा की है। सचिव शिक्षा के एक निर्देश के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से समर्थित इस पहल का उद्देश्य हिंदी भाषा के स्तर को ऊंचा करना और स्कूली छात्रों के बीच बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। स्कूली बच्चों में हिंदी व्याकरण, वर्तनी और समग्र भाषा समझ पर पकड़ बढ़ाने के लिए ओलंपियाड होगा।

विज्ञापन


कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए होने वाली इस प्रतियोगिता से युवाओं में हिंदी के प्रति नए उत्साह का संचार होने और उनकी शैक्षणिक क्षमताओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है। अगस्त से अक्तूबर के दौरान परीक्षा होगी। 31 अगस्त तक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण होगा। ओलंपियाड हिमाचल प्रदेश के सभी निजी और सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में करवाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी उप निदेशकों को उनके अधिकार क्षेत्र के तहत सभी संबंधित संस्थानों में सूचना प्रसारित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें