हिमुडा का मानना है कि जाठिया देवी में करीब दो साल पहले साढ़े तीन सौ बीघा जमीन खरीदी थी। इस पर तीन हजार से अधिक प्लॉट और फ्लैट का निर्माण किया जाना है। सिंगापुर सरकार के साथ प्लॉट और फ्लैट बनाने का करार हुआ था, उसमें यह तय था कि जमीन हिमाचल सरकार की होगी और लागत का पूरा खर्चा सिंगापुर सरकार को उठाना है। प्लॉट और फ्लैट में दोनों सरकार के बराबर की हिस्सेदारी होगी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई से अधिक मंजिल बनाने पर रोक लगाई है। एनजीटी के फैसले से हिमुडा का यह प्रोजेक्ट भी रुक गया था। अब सिंगापुर सरकार ढाई मंजिला भवन बनाने को तैयार हुई है। हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जाठिया देवी प्रोजेक्ट का कार्य जल्द शुरू होगा।