फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान, दुकान लेने के इच्छुक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, भटोलीकलां के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 24 सितंबर को होगी। हिमुडा अपने प्लॉट 99 साल की लीज के लिए नीलाम कर रहा है। हिमुडा बद्दी और नालागढ़ में जिन स्थानों की बोली लगा रहा है, उनमें प्रमुख रूप से 4 दुकानों का स्थान भटोलीकलां, बद्दी शहर में फूड कोर्ट के रूप में निर्मित 7 दुकानें, भटोलीकलां में 925 वर्ग मीटर की होटल साइट।
विज्ञापन


क्लब साइट भटोली 2645 वर्ग मीटर, कॉमर्शियल कांप्लेक्स बददी में धरातल तल पर 2 दुकानें, प्रथम तल पर 13 दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा बद्दी के कॉमर्शियल कांप्लेक्स में 4 सौ वर्ग मीटर के तीन बड़े हाल की भी बिक्री रखी गई है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में 40 वर्ग मीटर की 6 छोटी दुकानों की भी बोली रखी है।
विज्ञापन

बद्दी में प्लाटों-दुकानों की बोली 24 सितंबर को

विभाग ने शुभखेड़ा पांवटा साहिब में 29 सितंबर, एचसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बसाल सोलन में 7 अक्तूबर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर में 14 अक्तूबर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मंडी में 15 अक्तूबर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऊना में 28 अक्तूबर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विंद्रावन पालमपुर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रोहड़ू और शिमला की नीलामी प्रक्रिया शिमला में 21 सितंबर रखी गई है।

हिमुडा बद्दी के एसडीओ कश्मीर सिंह ने बताया कि बद्दी में प्लाटों-दुकानों की बोली 24 सितंबर, परवाणू में 23 सितंबर को है। बीबीएन में औद्योगिक पैकेज समाप्त हो चुका है। यहां पहले जमीन के दाम एक करोड़ रुपये प्रति बीघा नीलाम हो चुके हैं, लेकिन वर्तमान में प्रॉपर्टी के दाम काफी कम हुए हैं। बावजूद इसके हिमुडा ने लोगों के आवास और व्यावसायिक परिसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें