फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमसू ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के समक्ष रखीं मरीजों की मांगें

Tue, 28 Mar 2023 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमसू के एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान छात्र संघ ने पीजीआई चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश से स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले मरीजों की मांगों को सीएम के समक्ष रखा।
विज्ञापन
हिमसू का प्रतिनिधिमंडल सीएम सुक्खू से मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल छात्र संघ चंडीगढ़ हिमसू के एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान छात्र संघ ने पीजीआई चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश से स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले मरीजों की मांगों को सीएम के समक्ष रखा। मंगलवार को मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ दौरे के दौरान हिमाचल छात्र संघ चंडीगढ़ हिमसू की प्रदेश चेयरमैन मन्नत नैंटा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों को हिमाचल सराय भवन सेक्टर-24 और हिमाचल सेवा सदन सेक्टर-25 में आ रहीं दिक्कतों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

विज्ञापन


भवन के वॉशरूम को दुरुस्त करने, सोलर ग्रिड सिस्टम लगाने, लंबे समय के लिए रह रहे मरीजों को फीस में छूट देने,  कैंटीन और कमरों के रखरखाव और एयर कंडिशन करने के साथ मरीजों को भवनों से अस्पताल जाने के लिए नई सोलर शटल बस, एंबुलेंस सेवा देने जैसी मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने हिमसू के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के मरीजों को चंडीगढ़ में आ रहीं समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आने वाले समय में मुख्यमंत्री खुद भवनों का निरिक्षण करेंगे। हाल ही में हिमसू प्रदेश अध्यक्ष सचिन कंवर, सलाहाकार कुंगा बौद्ध और कुश शर्मा ने दोनों भवनों का निरीक्षण कर मरीजों और प्रबंधक को मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी मांगों को रखने की बात कही थी। प्रतिनिधिमंडल में सन्नी, राघव,  क्षितिज, लविश, आर्यन समेत अन्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें