फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिलासपुर में एम्स का शुभारंभ पांच को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रहेंगे मौजूद

Fri, 26 Nov 2021 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर संपूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी अब मंडी के बजाय बिलासपुर में होना प्रस्तावित हुआ है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार को लिखित शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश का बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर 5 दिसंबर को शुरू हो जाएगा। हालांकि शुरुआत में कुछ ओपीडी ही चलेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुभारंभ करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि मेडिसन, आर्थो, सर्जरी, स्किन आदि की ओपीडी को पहले शुरू किया जाना है। पहले यह कार्यक्रम 4 दिसंबर को होना था। 

विज्ञापन


वहीं, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर संपूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी अब मंडी के बजाय बिलासपुर में होना प्रस्तावित हुआ है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार को लिखित शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है। सरकार को इसके बारे में सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार ने पहले मंडी में वैक्सीनेशन संपूर्ण कार्यक्रम करने का फैसला लिया था। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी दी गई थी।

4 दिसंबर को 11 बजे केंद्रीय मंत्री ने संपूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करनी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस अवसर पर मौजूद रहना था। इसके बाद बाद उन्हें बिलासपुर एम्स में ओपीडी का शुभारंभ करने आना था। अब अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें