हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को सचिवालय में बैठक होगी। इस सिलसिले में सोमवार तक विभागों के आला अधिकारी कैबिनेट बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र के लिए तिथि पर मुहर लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसमें सत्र की तिथियों आदि के बारे में फैसला लिया जा सकता है।
इसके अलावा स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा सहित तमाम विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी किये जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण मामले कैबिनेट में ले जाने की तैयारी है।