फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष को झटका, भारत बंद के हक में नहीं हिमाचली कारोबारी

Sun, 27 Nov 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में सोमवार को विपक्षी दलों के भारत बंद के आह्वान का हिमाचल के कारोबारी विरोध करेंगे। 28 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। शनिवार को सभी जिलों के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बैठक कर भारत बंद का समर्थन नहीं करने का फैसला लिया है। हिमाचल व्यापार मंडल को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को सामान्य दिनों की तरह प्रदेश में दुकानें खुली रहेंगी। उधर, भारत बंद के समर्थन में सोमवार को हिमाचल में कुछ जगह चक्का जाम और प्रदर्शन हो सकते हैं। कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करने की तैयारियों में है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने फिलहाल बंद का समर्थन नहीं किया है।

हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल ने अभी तक नोटबंदी के चलते प्रदेश में दुकानें बंद करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। इस मुद्दे को लेकर पदाधिकारियों की अहम बैठक 27 नवंबर को रखी गई है, जिसमें सर्वसहमति से उचित निर्णय लिया जाएगा। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने भारत बंद के तहत शहर में दुकानें बंद नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन


सोलन के कारोबारी भी 28 नवंबर को भारत बंद में शामिल नहीं हो रहे हैं। व्यापार मंडल सोलन के प्रधान कुशल जेठी ने कहा कि सोमवार को सोलन में दुकानें रोज की तरह खुली रहेंगी। अर्की के व्यापार मंडल प्रधान अनुज गुप्ता ने बताया कि उन्हें बंद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबाथू व्यापार मंडल के प्रधान ने भी बंद में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। कुल्लू व्यापार मंडल भी भारत बंद में शामिल नहीं होगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि उन्हें बंद को लेकर कोई आदेश नहीं मिले हैं। ऐसे में व्यापार मंडल भारत बंद में शामिल नहीं लेगा।

इन शहरों में भी खुले रहेंगे बाजार

चंबा में भी दुकानदार और विभिन्न व्यवसायी अपनी दुकानें और व्यावसायिक केंद्र सोमवार को खुले रखेंगे। व्यवसायियों और दुकानदारों ने इसमें हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। जिला चंबा के व्यापार मंडल प्रधान नरेंद्र महाजन ने बताया है कि मंडल ने दुकानें बंद रखने जैसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

प्रस्तावित भारत बंद में बिलासपुर जिला भी शामिल नहीं होगा। व्यापार मंडल के प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि 28 नवंबर को बिलासपुर बाजार खुला रहेगा। कोतवाली बाजार धर्मशाला के व्यापार मंडल अध्यक्ष अजिंद्र चकवाल ने भी बाजार बंद करने से इंकार किया है।

जिला हमीरपुर के कारोबारी, निजी बस ऑपरेटर और टैक्सी ऑपरेटर भी भारत बंद में भाग नहीं ले रहे हैं। नप उपाध्यक्ष एवं कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीप कुमार बजाज, टैक्सी ऑपरेटर यूनियन हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार और निजी बस ऑपरेटर हमीरपुर के उपाध्यक्ष विजय ठाकुर का कहना है कि भारत बंद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

न ही वे इसमें भाग लेंगे। रामपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने बताया कि भारत बंद के दौरान रामपुर में कोई भी दुकान बंद नहीं होगी। रोहडू में भी बाजार बंद नहीं रहेगा। भारत बंद के एलान का मंडी में भी कोई असर नहीं रहेगा।
विज्ञापन

यहां बंद रहेंगे बाजार

बद्दी, कुनिहार, कसौली परवाणू, अर्की और नाहन में सोमवार को वैसे भी दुकानें बंद रहती हैं। बद्दी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल, कुनिहार के व्यापार मंडल प्रधान सुमित मित्तल ने बताया कि सोमवार को बाजार बंद रहने के कारण कोई खास असर यहां देखने को नहीं मिलेगा। परवाणू के प्रधान देशराज ने बताया कि महीने के अंतिम सोमवार को परवाणू के बाजार बंद रहते हैं।

भाजपा की अपील, दुकानें बंद न रखें कारोबारी
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चोजड़ ने कहा कि नोटबंदी से जनता को नोट बदलने की स्थिति अब सामान्य हो गई है। कहीं भी अब लाइनें नहीं लग रही हैं। जनता अपना पूर्ण समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रही है। व्यापारी वर्ग भी इस निर्णय का खुले मन से समर्थन कर रहा है। व्यापार में भी किसी तरह से कोई परेशानी नहीं हो रही है।

प्रदेश संयोजक ने 28 नवंबर को प्रस्तावित बंद के आह्वान को पूर्णरूप से नकारते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी इस बंद में शामिल नहीं होगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रमेश चोजड़ ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों व व्यावसायिक गतिविधियों में लगे सभी लोगों से प्रस्तावित बंद का विरोध करने का निवेदन किया है।

कांग्रेस पार्टी राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सोमवार को मंत्रियों सहित राजभवन तक मार्च कर राज्यपाल को नोट बंदी से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ अपना विरोध जताएगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस हाईकमान के आदेशानुसार ही सोमवार के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें