फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा नक्सली हमला: छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा हिमाचली जवान भी शहीद

Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में हिमाचल के मंडी जिले के नेरचौक निवासी सुरेंद्र कुमार (33) भी शहीद हुए हैं। सीआरपीएफ 74 बटालियन में तैनात सुरेंद्र डेढ़ माह की छुट्टी काटकर दस अप्रैल को ही लौटे थे।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी किरण, दो साल की बेटी एलीना और माता विमला ठाकुर को पीछे छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। वर्ष 2003 में भर्ती हुए सुरेंद्र कुमार कुछ माह पहले मौत को मात दे चुके थे।

उस दौरान हुए हमले में उनका एक साथी शहीद हो गया था जबकि वे बाल-बाल बच गए थे। इसका जिक्र उन्होंने छुट्टी के दौरान अपने परिजनों से किया था।
विज्ञापन

साथियों ने दी शहीद होने की सूचना

सोमवार को जैसे ही सुकमा में नक्सली हमले की टीवी पर खबरें आने लगीं तो चचेरे भाई राजकुमार ने सुरेंद्र के मोबाइल पर कॉल की। फोन उसके साथी जवान ने उठाया। उसने सुरेंद्र के शहीद होने की बात कही। राजकुमार ने परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने सुरेंद्र के शहीद होने की पुष्टि की। हालांकि, डीसी मंडी संदीप कदम ने बताया कि परिजनों की ओर से सूचना मिली है। सीआरपीएफ मुख्यालय से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें