फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिल्ली में 9 अप्रैल को होगा हिमाचली मिलन समारोह, सुक्खू और अनुराग करेंगे शिरकत

Tue, 04 Apr 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)

सार

दिल्ली में हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव और हिमाचली मिलन समारोह का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 अप्रैल को हिमाचली संस्कृति और स्वाद का समागम सजने वाला है। दिल्ली में हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव और हिमाचली मिलन समारोह का आयोजन कराया जाएगा।इसके लिए मंगलवार को कर्मपुरा के हिमाचल सदन में बैठक आयोजित की गई। समारोह में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, भाषा, लोक संगीत और लोक नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। समारोह को यादगार बनाने के लिए हिमाचल सरकार के भाषा और संस्कृति विभाग की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रक्तदान शिविर की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


फेडरेशन के महासचिव अश्वनी शर्मा और प्रचार सचिव विजय डोगरा ने बताया कि हिमाचल का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को हिमाचल रत्न और हिमाचल गौरव जैसे पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। स्वर्ण जयंती महोत्सव में हिमाचल के बेटियों की ओर से विशेष रूप से तैयार मशहूर लजीज हिमाचली धाम भी परोसी जाएगी। फेडरेशन ने आग्रह किया है कि दिल्ली एनसीआर में रहने वाले हिमाचली 9 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। फेडरेशन के अंतर्गत हिमाचल की 20 सामाजिक संस्थाएं भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें