फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंथन चित्रकला प्रदर्शनी में हिमाचली संस्कृति के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में 17 छात्राओं की कलाकृतियां कीं प्रदर्शित
विज्ञापन

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सोमवार को मंथन चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हो गई। प्रदर्शनी में आरकेएमवी की पूर्व और वर्तमान 17 छात्राओं की बनाईं कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें हिमाचली संस्कृति को भी दिखाया गया है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार शाम 4:05 बजे भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए उद्यमिता सत्र का आयोजन भी किया गया। यह वार्षिक प्रदर्शनी राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) और महासू आर्ट सोसायटी शिमला की ओर से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में छह पूर्व छात्राओं सुषमा शर्मा, सुस्मिता राय, जमुना गुरुड़, कोमल यादव, रुचिका सहित निशा और ग्यारह वर्तमान छात्राओं किरण कुमारी, प्रियंका शर्मा, अनीशा शर्मा, मुस्कान, स्नेहा सिस्ता, साक्षी, ज्योतिष्ना, कृतिका, मुस्कान नेगी, स्वाति और प्रीत की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इन सभी कलाकारों की रचनाएं भावनाओं, हिमाचली संस्कृति और परंपराओं, प्रकृति, वनस्पति, जीव-जंतुओं तथा मानव अनुभवों की जीवंत अभिव्यक्ति प्रस्तुत करती हैं। चित्रों की कीमत 2,500 से 50,000 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी से पहले छात्राओं में सृजनात्मक कौशल, आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक जागरूकता का विकास करने के लिए उद्यमिता कार्यक्रम सत्र आयोजित किया गया। इनमें संभावित खरीदारों, कला-प्रेमियों, क्यूरेटरों और गैलरी स्वामियों के साथ संवाद स्थापित किया। गैलरी में कलाकृतियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करना और पेशेवर प्रदर्शनियों के लिए उपयुक्त कृतियों का चयन करना सिखाया गया। यह प्रदर्शनी 16 नवंबर तक चलेगी। इस अवसर पर आरकेएमवी की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना और समन्वयक प्रोफेसर कार्तिक एम. चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें