फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल युकां के चार पदाधिकारियों का निलंबन रद्द

Thu, 30 Aug 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन यूथ कांग्रेस के सचिव व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गठित 3 सदस्यीय कमेटी की अनुशंसा के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस से निलंबित किए गए चार पदाधिकारियों का निलंबन रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


निलंबन वापस लेते हुए उनकी सदस्यता भी बहाल कर दी गई है। इन चारों पर विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी कार्यों के आरोप में कार्रवाई हुई थी।
  प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने पार्टी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अमित यादव व जगदेव गागा की ओर से जारी किए गए

इन आदेशों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव यदुपति ठाकुर सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के महासचिव सुभाष ठाकुर, घुमारवीं ब्लाक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रवि ठाकुर और कुटलेहड़ ब्लाक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित शर्मा का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त करके उन्हें बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश युवा कांग्रेस से निलंबित पदाधिकारियों के मामले की छानबीन व तथ्यों की जांच के लिए एक 3 सदस्यीय कमेटी गठित की थी जिसने अपनी रिपोर्ट में उपरोक्त चारों पदाधिकारियों को बहाल करने की अनुशंसा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें