फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ओलंपिक में हिमाचल ने जीते दो गोल्ड

Wed, 23 Jul 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में हिमाचल प्रदेश की स्पेशल ओलंपिक टीम ने बॉची की प्रतियोगिता में दो गोल्ड, चार ब्रांउज और पांच सिल्वर मेडल झटककर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित पटना-बिहार कंकड़बाग, पाटलीपुत्रा स्टेडियम में यह प्रतियोगिता 16 से 21 जुलाई तक आयोजित हुई। जिसमें 23 राज्यों के खिलाड़ियों ने बॉची में अपना जौहर दिखाया।

प्रदेश की ओर से 13 खिलाड़ियों के साथ दो कोच इस नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे। कोच निर्मल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की टीम ने बॉची खेल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन के ज्ञानभारती स्कूल के अभिषेक व नाहन के आस्था स्कूल के मासूम ने प्रदेश को डबल मुकाबले में दो गोल्ड मेडल दिलाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

ब्राउंज मेडल जीतने वालों में सोलन से ज्योति, कांगड़ा से रीना व अंजली, चंबा से हर्षिता शामिल है। वहीं बिलासपुर से दीपक व कंचन, कांगड़ा से मोनू व अशोक और चंबा से संजय ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें