फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गेम में हिमाचल ने जीता गोल्ड मेडल

Sat, 15 Nov 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में नेशनल फॉरेस्ट गेम में हिमाचल प्रदेश का बेहतर प्रदर्शन रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार छठी बार वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके लिए शुक्रवार को प्रदेश के वन मंत्री ने जंगलात महकमे के अधिकारियों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


प्रदेश के एपीसीसीएफ डॉ. आरसी कंग की अध्यक्षता में 10 महिलाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। प्रदेश से बीआर कालटा को नोडल अधिकारी के रूप में टीम के साथ भेजा गया था।

प्रदेश ने पुरुष वॉलीबाल, महिला कबड्डी, पुरुष बास्केटबाल, टेबल टेनिस, स्क्वैश तथा एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। महिला खिलाड़ियों ने कबड्डी में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बास्केटबाल (पुरुष), टेबल टेनिस (पुरुष डबल वर्ग) तथा टेबल टेनिस (वरिष्ठ) में रजत तथा टेबल टेनिस ओपन एकल में संजीव सूद ने कांस्य प्राप्त किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स में सोलन वन मंडल की रेखा ठाकुर ने गोला फेंक, चक्का फेंक तथा भाला फेंक प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण अर्जित कर प्रदेश का नाम रौशन किया। रेखा को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट के खिताब से भी सम्मानित किया गया। हमीरपुर वन मंडल के अंकुर शर्मा ने 200 मीटर पुरुष दौड़ में स्वर्ण तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें