फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की झोली में आठ मेडल, स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में मनवाया लोहा

Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के ‌खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित अंडर-19 स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


इनमें से छह पदक हिमाचल की बेटियों ने जीते हैं। टीम के कोच मान सिंह ठाकुर ने बताया बुधवार को अंतिम दिन खेले गए विभिन्न मुकाबलों के बाद 52 किलोग्राम भार वर्ग में किन्नौर के आशीष, 81 किलोग्राम भार में बिलासपुर के आशीष कुमार, लड़कियों में 75 किलोग्राम भार में कांगड़ा की 

सुनालीव, 81 किलोग्राम भार में किन्नौर की राजकुमारी ने रजत पदक जीता। 51 किलोग्राम भार में लड़कियों के वर्ग में शिमला की सुनीता, 60 किलोग्राम भार में किन्नौर की स्नेह, 81 किलोग्राम भार में कांगड़ा की मधु और 69 किलोग्राम भार में शिमला की मेनका ने कांस्य पदक जीता है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में टीम के साथ गए साथी कोच सोहन सिंह, चरणजीत सिंह, सुरेश चौधरी, सीमा चंदेल, सीमा गुप्ता, कर्मा नेगी और शामेश्वरी नेगी का विशेष योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें