फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी: हिमाचल की 16 सदस्यीय महिला टीम घोषित, ओडिशा से होगा पहला मुकाबला

Mon, 09 Nov 2026 01:21 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की युवा महिला क्रिकेट टीम बीसीसीआई अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी में चुनौती पेश करने के लिए तैयार है। एचपीसीए ने प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया है और अंशिका ठाकुर को कप्तानी सौंपी है। टीम का पहला मुकाबला 14 नवंबर को ओडिशा के साथ होगा।
विज्ञापन
हिमाचल की 16 बेटियां दिखाएंगी क्रिकेट में दम! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की युवा महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलने जा रहा है। बीसीसीआई की महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टीम की अगुवाई अंशिका ठाकुर करेंगी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले गुजरात के राजकोट में आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल की टीम 14 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ मैदान में उतरकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम को मुंबई, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खिलाड़ियों को मौका
चयनित टीम में हिमाचल के विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बिलासपुर से इशानी दास और खुशी चौहान, चंबा से हिमानी शर्मा और तवीश बाला, हमीरपुर से सुहाना सैनी, कांगड़ा से अहाना शर्मा और धन्या लक्ष्मी को जगह मिली है। इसी तरह कुल्लू से कप्तान अंशिका ठाकुर, मंडी से साक्षी, शिमला से अनाहिता दिग्विजय सिंह, अनशिका सिंह सैनी, देवांशी वर्मा और मनीषा, सिरमौर से पारखी ठाकुर, सोलन से कनुप्रिया और ऊना से अनशिता सैंडल टीम का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारी भी तय
एचपीसीए ने खिलाड़ियों के साथ कोचिंग और सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की हैं। अनघा देशपांडे मुख्य कोच होंगी, जबकि वरुण शर्मा बल्लेबाजी कोच और सनी भट्ट सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा मनीषा को फिजियो, प्रीति रानी को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच, आशुतोष पांडे को वीडियो एनालिस्ट, सोनाली ठाकुर को मसाज थेरेपिस्ट और शिव कपूर को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है।

इन टीमों से होंगे हिमाचल के मुकाबले
हिमाचल प्रदेश का पहला मैच 14 नवंबर को ओडिशा से होगा। इसके बाद 15 नवंबर को मुंबई, 17 नवंबर को त्रिपुरा, 19 नवंबर को असम और 21 नवंबर को आंध्र प्रदेश के साथ मुकाबला निर्धारित है। राजकोट में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल की युवा खिलाड़ियों के सामने अपने प्रदर्शन के दम पर पहचान बनाने का अवसर होगा। टीम की निगाहें बेहतर शुरुआत के साथ टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें