प्रदेश की महिला कबड्डी टीम अब नेशनल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगी। टीम की सेलेक्शन कर ली गई है। टीम में मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर की महिला खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 20 से 23 जनवरी तक गुजरात के गांधीनगर में होगी।
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत नेशनल लेवल रूरल टूर्नामेंट आयोजित होगा। इसमें विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम का बिलासपुर के लुहणू मैदान में कोचिंग कैंप 9 से 18 जनवरी तक लगेगा। इसमें 15 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
इनमें पांच खिलाड़ी वैकल्पिक होंगी। नेशनल प्रतियोगिता के लिए मंडी की सिमरन, दिव्या ठाकुर, अनीता, बिलासपुर की साक्षी, शिल्पा, निविदया, स्वीटी, कांगड़ा की किरण, कुल्लू की मंजू, हमीरपुर की श्रुति कटोच का चयन हुआ है।
वैकल्पिक खिलाड़ियों में सिरमौर की साक्षी, मंडी की शिवानी, शिमला की डिंपल, ऊना की सविता और बिलासपुर की डिंपल शामिल हैं। कबड्डी कोच पूर्ण कटोच ने कहा कि प्रदेश की महिला कबड्डी टीम नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता गांधीनगर गुजरात में होगी।