दोनों गुटों ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद अपने हाथों में लेने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है। अनीता वर्मा ठियोग, जैनब चंदेल, चंद्र प्रभा नेगी, राजकुमारी सोनी के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। इनमें अनीता वर्मा सबसे आगे हैं। उनकी माता जानकी वर्मा जिला परिषद की सदस्य और महिला कांग्रेस महासचिव भी रही हैं। पिता ज्ञान वर्मा तीन बार पंचायत प्रधान रहे हैं।
क्या कहती हैं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुशीला नेगी कहती हैं कि अध्यक्ष पद पर उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान समय में उनको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। हाईक मान का अधिकार क्षेत्र है कि कौन अध्यक्ष बनेगा।
क्या कहते हैं सुखविंद्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहते हैं कि हाईकमान के पास नाम भेजे गए हैं। इन नामों पर विचार करने के बाद हाईकमान तय करेगा कि नई अध्यक्ष कौन होंगी।